फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला बंदियों की सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जिला कारागार में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार, सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया और सीओ महिला अपराध चंचल त्यागी ने महिला बैरक का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बंदियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कारागार की सुरक्षा, सफाई व भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें