फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवेन्यू बार के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रेवेन्यू बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
रेवेन्यू बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम अंबरीश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एडीएम मथुरा रवींद्र कुमार रहे। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत  किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एडीएम मथुरा रवींद्र कुमार ने पद और गोपनीयता शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष ब्रजेश चंद्र यादव, महासचिव राजेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह बघेल, गोरेलाल, संयुक्त सचिव अनिल शर्मा, सोमेंद्र पाल बघेल, ब्र्रज किशोर यादव और कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव प्रमुख रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार सुनील कुमार, जिला बार अध्यक्ष धर्मसिंह यादव, पंचम सिंह,  महावीर सिंह, किशन सिंह, कमल सिंह, अशोक यादव, वेदप्रकाश,  रामनाथ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष पं. शिवकुमार शर्मा और संचालन राहुल यादव ने किया। पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और निवर्तमान महासचिव रक्षपाल सिंह ने सभी आगुंतकों का आभार जताया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें