फिरोजाबाद। दिवाली पर लोग आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार करते हैं। पटाखों का शोर और धुआं वृद्ध, बीमार के साथ सांस, एलर्जी और हृदय रोगियों की समस्या बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसे लोग पटाखों से दूरी बनाएं रखें।वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. विष्णु रावत ने बताया कि पटाखे के धमाके से होने वाले आवाज से हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। इसलिए हृदय रोगी पटाखों के शोर से दूर रहे। सबसे अधिक समस्या पटाखों के धुआं से सांस, अस्थमा और एलर्जी के मरीजों को होती है। आतिशबाजी के बाद धुआं वातावरण में फैलता है। पटाखे के धुआं में कार्बन डाई ऑक्साइड रहता है। इससे सांस रोगियों को समस्या हो सकती है। अगर अस्थमा के मरीज बाहर निकल रहे हैं तो मास्क का प्रयोग करें। अस्थमा के जो मरीज इन्हेलर आदि का प्रयोग करते हैं। उसे अपने पास रखें, एलर्जी के मरीज धुआं से बचें। एंटी एलर्जी दवा अपने पास रखें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवा का सेवन करें।