फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

Wed, 24 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनसंघ संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लेबर कालोनी स्थित मुखर्जी पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो निशान, दो प्रधान का विरोध किया। जब नेहरू सरकार ने कश्मीर में जाने के लिए पासपोर्ट व वीजा लागू किया तो मुखर्जी ने नेहरू सरकार से इस्तीफा देकर बिना वीजा के कश्मीर चले गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रो एस पी सिंह बघेल ने कहा कि हमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इससे ही नए मार्ग प्रशस्त होंगे। महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने कहा कि मुखर्जी ने देश की एकता अखंडता के लिए प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर पिंकी चक, दीपक चौधरी, संजय मिश्रा, जगदीश यादव, केके शर्मा, पुष्पेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, पवन दीक्षित, सत्यपाल राजपूत मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें