फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला दुली में रुकवाया नलकूप का काम, विरोध

Thu, 27 Apr 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मोहल्‍ला दुली में नलकूप के कार्य का लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन
 गर्मी के मौसम में पेयजल की गंभीर समस्या के निदान के लिए मोहल्ला दुली में गुरुवार को नलकूप लगाया जा रहा था। हालांकि क्षेत्र के कुछ लोगों ने नलकूप लगाने का विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया। मोहल्ला दुली में ब्राह्मण धर्मशाला के सामने होली वाले चौक के नाम पर नगर निगम की सार्वजनिक भूमि है। इसी चौक में वर्षों से होलिका दहन किया जाता है। क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या है। समस्या के निदान के लिए क्षेत्र की जनता नगर निगम के चक्कर काट रही है। ऐसे में जलकल विभाग ने समस्या के निदान के लिए होली वाले चौक में नलकूप लगाने का प्रस्ताव तैयार किया। गुरुवार सुबह नलकूप की बोरिंग के लिए मशीन पहुंच गई। नलकूप की बोरिंग के लिए कर्मचारियों ने गड्ढा खोदना शुरू किया। तभी क्षेत्र के कुछ लोगों ने आकर जमीन पर नलकूप लगाने का विरोध कर कार्य रुकवा दिया। विरोध की सूचना पर पूर्व सभासद अंबेश शर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोग एकत्रित होकर थाना उत्तर पहुंचे। पुलिस ने मामले में समझौता कराते हुए कार्य शुरू कराने को कह दिया। इसके बाद लोगों में आक्रोश शांत हुआ। जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें