फिरोजाबाद। जिले में उच्च न्यायालय द्वारा वार्षिक स्थानानन्तरण के फलस्वरूप 07 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अन्य जनपदों से फिरोजाबाद जनपद में स्थानान्तरित होकर आने से कुछ न्यायिक अधिकारियों में फेरबदल हो गया है। अब सुनील कुमार सिंह द्वितीय को यहां का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या प्रथम, नवनीत कुमार गिरि को विशेष न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट फिरोजाबाद, मुमताज अली को विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट फिरोजाबाद, सर्वेश कुमार पाण्डेय द्वितीय को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या द्वितीय, इफराक अहमद को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तृतीय, अर्चना गुप्ता को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चतुर्थ, अवधेश कुमार सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अतिरिक्त पाॅक्सों न्यायालय कोर्ट संख्या प्रथम, जितेन्द्र गुप्ता को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7, नित्या पाण्डेय को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-5, संदीप कुमार सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ पाॅक्सो कोर्ट संख्या द्वितीय, राजीव सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/पाॅक्सों कोर्ट संख्या तृतीय, पीयूष सिद्वार्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या- 11, अतुल चौधरी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी कोर्ट संख्या प्रथम तथा रवि कान्त यादव को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी कोर्ट संख्या द्वितीय बनाया गया है।