फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ बदमाश को पकड़ा

Fri, 19 Apr 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा पुलिस ने गैंगस्टर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी अचानक पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर गैंगस्टर अपराधी पचोखरा पैंठ तिराहे से तारा नगर की ओर जा रहा है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को अपना नाम सत्यदेव उर्फ काटू निवासी गढ़ी उम्मेद थाना पचोखरा बताया है। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारसतू बरामद किया है। थानाध्यक्ष पचोखरा सचिन कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। इसके खिलाफ कई अभियोग पंजीकृत है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।




दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल

शिकोहाबाद। किसी बात को लेकर लड़कों के दो पक्षों के बीच एटा रोड के समीप मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों का मेडिकल कराया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड के समीप बृहस्पतिवार दोपहर लड़कों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते लड़कों ने मुस्तफाबाद रोड रचहटी निवासी सुनील और सौरभ के साथ मारपीट कर दी। दोनों ही युवकों को अन्य युवकों ने जमकर पीटा। पिटाई होता देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवकों का जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें