फीरोजाबाद। फीरोजाबाद विधानसभा के चुनाव 2012 में प्रयोग की ईवीएम मशीनों का स्ट्रांगरूम बुधवार को नहीं खुल सका। बसपा को छोड़कर किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। प्रशासन के अधिकारी एवं फोटो ग्राफर के साथ ही अन्य टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के आने का इंतजार करते रहे।
विधानसभा चुनाव 2012 में फीरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजीम भाई ने परिणामों में हेर-फेर का आरोप लगाते हुए आयोग में शिकायत ही नहीं की बल्कि हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने ही याचिका को स्वीकार नहीं किया था। इसके कारण आयोग ने ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रख लिया था। आयोग इन ईवीएम को बाहर निकालने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के साथ एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जिले के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री को पत्र भेजकर मौजूद रहने का अनुरोध किया था। लेकिन बुधवार को एडीएम कर्मेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल के साथ अन्य स्टाफ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के आने का इंतजार करते रहे। बसपा की ओर से पवन दीक्षित तो समय से पहुंचे। इसके बाद में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद वह भी चले गए। इसके कारण स्ट्रांगरूम को ही नहीं खोला जा सका। उन्होंने कहा कि इसको अब 13 अगस्त को सुबह 11 बजे इसे खोला जाएगा। इसके लिए एडीएम की ओर से सभी राजनीतिक दलों को पत्र जारी करने के साथ ही उन्हें मोबाइल फोन से संपर्क करके स्ट्रांगरूम के खोलने की सूचना दे दी है। ताकि इनकी फीडिंग सीधे आयोग की वेबसाइट पर की जा सके।