फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बांस में पंचायत की जमीन से हटाया कब्जा

Wed, 15 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 नारखी ब्लाक के गांव नयाबांस में करीब 10 बीघा ग्रामसभा की जमीन से एसडीएम सदर के नेतृत्व में कब्जा हटवाया गया। जेसीबी द्वारा भूमि पर बने मकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तहसील दिवस में ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गांव नयाबांस में कुछ दबंगों ने सड़क के सहारे करीब 10 बीघा भूमि पर मकान बना लिए गए हैं। ग्रामसभा की जमीन पर लगे हैंडपंपों पर भी कब्जा जमा लिया गया था। तहसील दिवस के अलावा जिला मुख्यालय पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड ने कब्जा हटाने को संबंधित लोगों को पहले 15 दिन तथा बाद में 10 दिन का समय भी दिया, इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। बुधवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में तहसील के नायाब तहसीलदार, लेखपाल, काननूगो, नारखी पुलिस बल ने जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी ने चार घंटे में वहां बने मकानों को ध्वस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों की तकरार भी हुई। तहसीलदार जीतसिंह रॉय ने बताया है कि कब्जा हटाने के साथ दौजीराम, भगवान सिंह, राजबहादुर, भूरी सिंह, रामदास, बंटू सिंह, रामबिहारी, इंद्रपाल, मुकेश व गौरीशंकर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखपाल सर्वे में कर रहे हैं मनमानी: पचौरी  
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। भाजपा ने लेखपालों पर सर्वे में भी पक्षपात करने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने अरांव क्षेत्र का दौरा किया। डीएम से सही ढंग से लेखपालों से सर्वे कराने की मांग की। अरांव मंडलाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा 90 प्रतिशत फसलें बर्बाद हो गई हैं। थान सिंह बघेल, राम कुमार वशिष्ठ, लक्ष्मण शाक्य, बाबू राम बघेल, रामकिशन बघेल, महीपाल कठेरिया, बलवीर वशिष्ठ, राजपाल कठेरिया, महावीर बघेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें