फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दवाओं से ज्यादा योग पर किया भरोसा, जीत ली बीमारी से जंग

Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वस्थ्य रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। यह बात लोगों के समझ में आ चुकी है। कोरोना काल के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने योग को दिनचर्या में शामिल किया है। बीमारियों से ग्रसित होने के बाद डॉक्टर के चक्कर लगाकर मरीज परेशान हो गए। फिर दवाओं से ज्यादा योग पर भरोसा किया और योग के माध्यम से रोग को मात दी। वहीं, कुछ लोग भागदौड़ भरे जीवन में योग का सहारा ले रहे हैं। योग प्रशिक्षकों के अनुसार नियमित योग से बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित की जा सकती है।
विज्ञापन

-पिछले तीन साल से रीढ़ की हड्डी में क्लॉट एल4 और एल5 में आने से परेशान थी। चलने, लेटने और उठने-बैठने में परेशानी थी। फिर मैंने योग क्लास को ज्वाइन किया। आसन, प्राणायाम, एक्युप्रेशर के द्वारा आठ महीने में काफी आराम मिला है। किसी भी प्रकार की ऐसी परेशानियों से जूझना न पड़े, इसलिए योग को अपनाएं। स्वस्थ शरीर बनाएं।
अंशु यादव, नई बस्ती



-मैंने योग के द्वारा अपनी थायराइड को कंट्रोल किया। इससे मेरा वजन काफी बढ़ रहा था। योगाचार्य के द्वारा उनके कराए गए आसनों प्राणायाम के अभ्यास से तीन महीने में सात किलो वजन कम किया। थायराइड में 70 फीसदी लाभ है। मुझे दवा से ज्यादा अब योग पर भरोसा है। योग से शरीर स्वस्थ्य महसूस होता है।
विज्ञापन


शिप्रा बंसल, विभव नगर


-पिछले कई सालों से एंग्जायटी (चिंता) से जूझ रहा था। जब दवाओं से पूरी तरह आराम नहीं मिला तो फिर डॉक्टरों ने योग की सलाह दी। मैंने 10 से 12 महीने से योग कर रहा हूं। मुझे आराम है। तनाव से लाभ देने में ब्राह्मणी प्रणायाम, मेडिटेशन और ओमकार का जाप, जलनेति जरूर करनी चाहिए।
रविल शर्मा, हुंडावाला बाग

योग प्राचीनकाल की भारतीय विद्या है। योग संतुलित व्यक्तित्व प्राप्त करने और बुढ़ापे को रोकने का प्रभावी उपाय माना जाता है। योग से सांसों पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है। योगक्रिया के दौरान सांसों को छोड़ने और सांसों को खींचने की विस्तृत वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जाती है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। कई लोग ऐसे हैं, जो दवाओं से हार चुके थे और योग से स्वस्थ्य हो गए।
अंकित वर्मा, योगाचार्य

यह योग इन बीमारियों में हैं लाभप्रद
मंडूकासन
-वर्तमान में लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने के कारण वे शादी विवाह और कन्य कार्यक्रमों में मिठाइयों आदि का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं। मंडूकासन डायबिटीज से निजात दिलाने में मदद करता है।
चक्रासन
-लोग पेट की बीमारियों से अधिक परेशान हो रहे हैं। मोटापा के साथ ही पेट में कई प्रकार की बीमारियां पनप रही हैं। चक्रासन पेट की बीमारियों से निजात दिलाता है।


-भ्रामरी
भागदौड़ भरे जीवन के कारण लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं ऐसे में कई प्रकार की बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं। भ्रामारी प्राणायाम तनाव से मुक्त करता है। यदि प्रतिदिन सुबह आधा घंटे तक भ्रामरी प्राणायाम किया जाए तो तनाव जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें