फिरोजाबाद। माथुर वैश्य युवा संगठन ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रमाणपत्र प्रदान करके सम्मानित किया। सम्मान समारोह में फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मध्य प्रदेश के अंबा, पोरसा व प्रयागराज के भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। लोहा मंडी चौराहा स्थित अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक में माथुर वैश्य युवा संगठन के प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश गुप्ता मामा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुकेश गुप्ता ने कहा माथुर वैश्य युवा संगठन की पहल बेहतर है। मुख्य वक्ता व भाजपा नेता सत्यवीर गुप्ता ने कहा कि माथुर वैश्य युवा संगठन के पंकज गुप्ता एवं उनकी टीम ने 16वां आयोजन करके अच्छी पहल की है। इस तरह के सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। पूर्व केंद्रीय महामंत्री कुलदीप गुप्ता ने कहा संगठन का निरंतर मेधावी छात्रों का सम्मान करना बहुत ही सफल प्रयास है। इस दौरान मुकेश गुप्ता, आदित्य गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, थाना प्रभारी दक्षिण नरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से मेधावियों को शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया। सिरसागंज की छात्रा दिशा गुप्ता के प्रथम स्थान पर रहने पर बधाई दी।
माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय रक्तदान प्रभारी विपुल लोहिया ने कहा कि आगामी 23 जुलाई को पूरे भारतवर्ष में रक्तदान कैंपों का आयोजन होगा। संचालन विजय टाइगर ने किया। अध्यक्षता कर रहे पंकज गुप्ता ने की। सुरेश कन्हैयानी, मनोज हैदराबादी, सौरभ गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, राम निवास गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता, डॉ. अभय गुप्ता, निर्भय गुप्ता, आलोक आदि मौजूद थे।