विधायक ने अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण्ा किया
मंडी समिति के सामने सड़क के साथ नाले का निर्माण होगा। शासन की ओर से इसके लिए एक करोड़ आठ लाख से अधिक की धनराशि जारी की गई है। नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि कोटला रोड स्थित मंडी समिति के सामने मार्ग जर्जर हो गया था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद इसका प्रस्ताव शासन को प्रस्ताव भेजा गया। इस पर शासन ने धनराशि जारी की। धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। गुरुवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता निर्मल सक्सेना ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सीसी सड़क निर्माण के साथ दोनों ओर दो फीट चौड़े नाला का निर्माण कराया जाएगा।