फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बड़े बकायेदारों से वसूली और प्रतिदिन 1.7 करोड़ का लक्ष्य

Wed, 14 Jan 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी ने बुधवार को जीवाराम हॉल में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों और कर संग्राहकों को कड़े निर्देश दिए हैं। पिछले वर्ष 45.7 करोड़ की तुलना में इस वर्ष अब तक केवल 24.39 करोड़ रुपये की वसूली होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित 56.5 करोड़ रुपये के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है, अन्यथा शासन से मिलने वाली विकास योजनाओं के बजट पर रोक लग सकती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए उन्होंने प्रत्येक कर संग्राहक को प्रतिदिन 1.7 करोड़ रुपये की वसूली सुनिश्चित करने और बड़े बकायेदारों पर सख्ती बरतने को कहा है। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल और कर अधीक्षक संदेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें