फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण के अभिलेख नदारद

विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में आंगनबाडी केंन्द्रों पर पुष्टाहार वितरण की जांच करतीं डीपीओ आभा सिंह - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद शहरी क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण में घालमेल की आशंका है। केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण से जुड़े अभिलेख नदारद हैं। कई केंद्रों पर बालकों, गर्भवती महिला और किशोरियों को वितरण के लिए जारी पुष्टाहार मौके पर नहीं मिला। निरीक्षण की सूचना के बाद कई कार्यकर्ता केंद्र छोड़कर इधर-उधर खिसक गईं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने बृहस्पतिवार को बाल विकास परियोजना शहर प्रथम फिरोजाबाद से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह कटरा पठानान में स्थित एक केंद्र पर पुष्टाहार वितरण से जुड़े अभिलेेख नहीं मिले। पुष्टाहार वितरण और स्टॉक रजिस्टर में भिन्नता मिली।
वहीं इसी क्षेत्र के एक अन्य केंद्र पर तैनात कार्यकर्ता मंजू जैन एवं सहायिका केंद्र पर मौजूद नहीं थी। केंद्र पर दाल, खाद्य तेल के वितरण से जुड़े अभिलेख भी नहीं मिले। वहीं क्षेत्र के तीसरे केंद्र पर कार्यकर्ता अनीता जैन व सहायिका अनुपस्थित मिलीं। इस केंद्र पर भी पुष्टाहार वितरण से जुडे़ अभिलेख नहीं मिले। वहीं क्षेत्र के चौथे केंद्र पर कार्यकर्ता मीनाक्षी, ममता देवी के अलावा रचना देवी भी पुष्टाहार वितरण से जुड़ी जानकारी और अभिलेख नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन

----
बिना बांटे केंद्रों से पुष्टाहार गायब
कटरा पठानान में सुल्ताना नामक कार्यकर्ता के केंद्र को जारी पुष्टाहार स्टॉक में नहीं मिला। इस केंद्र के स्टॉक में करीब 44 किलोग्राम दाल 46 किलोलीटर खाद्य तेल कम मिला। वहीं मिथलेश नामक कार्यकर्ता के केंद्र के स्टॉक में भी 50 किलोग्राम दाल 46 पैकेट खाद्य तेल कम मिला। पुष्टाहार की इतनी ही मात्रा लोहामंडी स्थित शहनाज के केंद्र पर कम मिली।
निरीक्षण की भनक लगते गायब हुई कई कार्यकत्री-
डीपीओ के पुष्टाहार वितरण की छानबीन किए जाने की भनक लगते ही कई कार्यकर्ता केंद्र छोड़कर इधर-उधर हो गईं। इनमें कटरा पठानान स्थित केंद्र पर तैनात कार्यकर्ता कुमकुम जैन, लोहामंडी स्थित अलग-अलग केंद्रों पर तैनात सुनीता यादव, विनीता कुमारी, हेमलता तिवारी, मीरा जैन भी केंद्र पर नहीं मिलीं।
पुष्टाहार वितरण में अनियमितता मिलने और वितरण नहीं किए जाने वाले केंद्र को संचालित करने वाली कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर डीएम को रिपोर्ट भेज कर वसूली की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

आभा सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें