फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पार्षद मनोज शंखवार की सदस्यता समाप्ति की संस्तुति

Sat, 29 Jun 2024 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद मनोज शंखवार की सदस्यता समाप्ति की संस्तुति
विज्ञापन

- 5 मार्च और 25 जून को हुई बैठक में किया था हंगामा, कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक में अमर्यादित व्यवहार करने एवं हंगामा करने वाले वार्ड संख्या 20 के पार्षद मनोज शंखवार की सदस्यता खतरे में पड़ गई है। बोर्ड बैठक में कई बार हंगामा और कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वाले पार्षद के विरुद्ध सदस्यता समाप्त करने की संस्तुति नगर विकास विभाग को भेजी गई है। अपर आयुक्त ने इस आशय का एक पत्र शासन को भेजा है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 20 से पार्षद मनोज शंखवार के विरुद्ध नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। 5 मार्च 2024 को आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा करने एवं अशोभनीय व्यवहार करने पर उन्हें व्यवहार में सुधार की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद उनके द्वारा व्यवहार में सुधार नहीं किया गया। 25 जून 2024 को जीवाराम हॉल में आयोजित हुई निगम बोर्ड की बैठक के दौरान पार्षद मनोज शंखवार ने बार-बार चेतावनी के बाद भी एजेंडा पर हो रही चर्चा को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। यही नहीं एजेंडा की प्रति फाड़ी गई। मेज पर चढ़ कर हंगामा किया। महापौर को इंगित करते हुए अशोभनीय व्यवहार किया गया। पार्षद द्वारा निगम बोर्ड बैठक की कार्रवाई में बारबार हंगामा, बाधा उत्पन्न करने एवं अशोभनीय व्यवहार के बारे में पूरी रिपोर्ट के साथ एक पत्र शासन को भेजा गया है। अपर नगर आयुक्त द्वारा विशेष सचिव नगर विकास को जारी पत्र में पार्षद मनोज शंखवार की सदस्यता समाप्ति की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें