फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पांचवीं तक मान्यता, आठवीं तक चल रहा था स्कूल

Mon, 12 Aug 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित रानी नगर में संचालित ईश्वर देवी नत्थी लाल पब्लिक स्कूल (आईडीएनएल पब्लिक स्कूल) पर नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने सोमवार को छापा मारा। विद्यालय में अमान्य कक्षाएं संचालित मिलीं। कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टी कराकर घर भेज दिया गया। नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय की शिकायतें आ रही थी कि कक्षा 6 से 8 तक कक्षाओं को अवैध रूप से संचालन किया जाता है। जबकि विद्यालय को मान्यता कक्षा 5वीं तक की प्राप्त है। प्रधानाध्यापक कक्ष के पीछे की तरफ एक छोटे से कक्ष में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे बैठाए जा रहे हैं। जिनमें अधिकांश लड़कियां है। इस सूचना पर निरीक्षण किया गया। मौके पर जाकर प्रधानाध्यापक सौरभ से मान्यता मांगी, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सके। उच्च कक्षाएं संचालित करने के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। नगर शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को विद्यालय की मान्यता न होने के कारण कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की छुट्टी करा दी।
विज्ञापन

बच्चों को बताया गया कि इस विद्यालय के पास कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता नहीं है, इसमें पढ़ने पर आपको भविष्य में परेशानी आ सकती है। किसी अन्य मान्यता प्राप्त या सरकारी विद्यालय में प्रवेश ले लें। विद्यालय प्रबंधक को स्पष्टीकरण व अन्य आवश्यक पत्राचार उपलब्ध कराने के लिए निर्देश देते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है। निरीक्षण के समय विद्यालय के ऊपरी तल पर निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें