फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वचालित सीढि़यों से आने जाने के लिए बनाई रैंप धंसी,

Fri, 18 Aug 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यों तक पहुंचने के लिए दो माह पूर्व बनाई रैंप धंस गई। रेल प्रशासन का इस ओर ध्यान न दिए जाने पर शुक्रवार सुबह एक महिला यात्री गिरकर घायल हो गई। उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। इसके साथ ही रैंप के पास खडे़ होकर लघु शंका किए जाने से आने-जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों तक आने-जाने के लिए पूर्व में प्लेटफार्म नंबर सात से रास्ता था। इसके साथ ही रेलयात्री स्वचालित सीढि़यां व लिफ्ट की तलाश करते थे। ऐसे में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने स्वचालित सीढि़यों के पास से एक रैंप तैयार कर सीधा रास्ता सर्कुलेटिंग एरिया के लिए दिया था। इस रैंप को बने अभी पूरे दो माह भी नहीं बीते हैं कि उत्तरी ओर से रैंप धंस गई है। आलम यह है कि लो जल्दबाजी से इस रैंप से गुजरते हैं तो ऊंचे नीचे में पैर पड़ने से गिर रहे हैं। इसके साथ ही ट्रॉली बैग पलटने से दूसरे यात्रियों के पैरों पर गिर रहे हैं। आगरा कमला नगर निवासी डॉली सिंह ने बताया कि वह ट्रेन से उतरकर पति दिनेश सिंह के साथ रैंप से उतर रही तभी उसका पैर ऊंची नीची रैंप पर पड़ने से वह गिर गई तथा पैर में फ्रेक्चर आ गया। इस धंसी रैंप को करीब एक हफ्ता होने जा रहा है, किंतु उसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। वहीं इस रैंप एक छोड़ को लोग शौचालय के रूप में प्रयोग कर रहे है। जिससे आते-जाते यात्रियों को दुर्गंध से बुरा हाल है।
विज्ञापन


यात्री रैंप धंस गई है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। निर्माण विभाग को जानकारी देते हुए उसे सही कराया जाएगा। रैंप के सहारे गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अमित कुमार सिंह

जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें