फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बटेश्वर में नहाते समय डूबा किशोर, मौत

Fri, 18 Aug 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाह (आगरा)। बटेश्वर के पंचमुखी महादेव घाट पर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे स्नान करते समय मटसेना (फिरोजाबाद) के बालचन्द पुर गांव का प्रशांत कुमार (17) यमुना में डूब गया। साथ में नहा रहे भतीजों की चीख-पुकार पर पहुंचे गोताखोरों ने करीब दो घंटे बाद प्रशांत कुमार का शव बरामद किया।
विज्ञापन


बालचंदपुर (मटसेना) फिरोजाबाद के प्रशांत कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार सविता अपने भतीजे विशाल और अमित के साथ यमुना स्नान और भोलेनाथ के दर्शन पूजन को बटेश्वर आया था। विशाल और अमित ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे नहाते समय प्रशांत गहरे पानी में डूब गया। शोर मचाने पर गोताखोर अनिल कुमार, राजकुमार आदि प्रशांत को बचाने के लिए नदी में कूद गये। करीब दो घंटे बाद प्रशांत कुमार का शव बरामद किया गया। पुलिस की सूचना पर बटेश्वर पहुंचे पिता रविन्द्र कुमार सविता, मां संतोष कुमारी बेटे का शव देख सुधबुध खो बैठे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें