फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के डर से घर से निकली थी सगीं बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह से गायब हुईं दो सगी बहनों को शिकोहाबाद निवासी एक महिला कोतवाली लेकर पहुंची। किशोरियों ने घर से जाने का कारण भाई और भाभी पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह से तीन अक्तूबर को ठाकुर दास की दो नाबालिग पुत्रियां सुधा और स्वार्थी घर से चली गई थी। भाई मनोज कुमार ने 6 अक्तूबर को कोतवाली में किशोरियों के गायब होने का मामला दर्ज कराया। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह एवं सीओ देवेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ गांव में जाकर छानबीन की थी।
मंगलवार शाम शिकोहाबाद निवासी महिला स्नेहलता दोनों किशोरियों को लेकर कोतवाली जसराना पहुंची और दोनों किशोरियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने बताया उसे दोनों लड़कियां रोते हुए मिली थी।
विज्ञापन

कोतवाल आजाद पाल सिंह ने कहा किशोरियों ने अपने भाई एवं भाभी पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। किशोरियों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें