फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की हत्या के मामले में पुत्र ने दर्ज कराया पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार की रात थाना जसराना के गांव उतरारा में ग्रामीण की हत्या के मामले में मृतक के पुत्र ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज कराए मामले में जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव उतरारा निवासी महेश चंद्र की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी। एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात रणविजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की।
बुधवार को मृतक के पुत्र हरिओम ने गांव के ही भुवनेश, वीरेंद्र, अंकित, प्रभाकर, दीपू निवासी उतरारा के खिलाफ पिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया। हरिओम ने कहा उनका एक प्लॉट है जिसको लेकर आरोपियों के साथ विवाद चल रहा है। पहले भी आरोपियों द्वारा उसके पिता पर हमला किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें