फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में धनराशि का हिसाब नहीं देने वाले 27 प्रधान एवं सचिवों के खिलाफ आरसी जारी करके होगी वसूली 1

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। धनराशि खर्च करने के बाद हिसाब नहीं देने वाले जिले के 27 पूर्व प्रधानों एवं सचिवों के खिलाफ प्रशासन ने आरसी जारी करके वसूली करने की तैयारी कर ली। लाखों रुपये ग्राम पंचायत द्वारा खर्च तो कर लिया लेकिन नोटिस भेजने के बाद भी हिसाब नहीं दिया। जिला लेखा एवं परीक्षाधिकारी पंचायत एवं सहकारी समितियों ने इसका ब्योरा जिला प्रशासन को भेजा था। ऐसे प्रधानों को आने वाले प्रधान पद के चुनाव लड़ने से वंचित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन प्रधान एवं सचिवों के खिलाफ जारी होगी आरसी
जिले के जिन वित्तीय वर्ष 2012-13 में धनराशि खर्च करने के बाद हिसाब नहीं देने वाले जिन 27 प्रधान एवं सचिवों के खिलाफ आरसी जारी करके वसूल करने की तैयारी की जा रही है। इसमें नारखी ब्लॉक के खेरा लंगर से बादाम सिंह, जौंधरी राजेश कुमार जैन,जशरथपुर मुन्नालाल यादव, जाखई कांता देवी, असन से सरोज देवी, पचवान स्वर्णश्री, गढ़ी रंछोर ब्रजेशपाल, गढ़ी सिधारी खजान सिंह, ओखरा अजय सिंह, नयाबांस किशनलाल, त्रिलोकपुर श्याम सिंह जबकि इन पंचायतों में सचिव दिलीप कुमार,महेंद्र सिंह,योगेंद्रपाल शामिल हैं।
शिकोहाबाद ब्लाक के वासुदेवमई की गंगाश्री, गागई से गुड्डी देवी, अरांव ब्लाक में पैगू अंगूरी देवी, सूरजपुर रुधैनी से रामभरोसे, सेनावली सेस राजवीर सिंह, कंथरी अनुसुइया देवी, सारख से किशोरीलाल,धातरी से मीरा देवी, ताखा से सोमवती, कारीखेड़ा से किशनकली, धरमई से केपी सिंह,भनूपुरा से शिवराज सिंह, खेरिया मसाहत से मुन्नालाल, सरसौली से श्रीनिवास, पीथेपुर से रामवती, महिबुल्लापुर कैरावली से सोमनाथ जबकि सचिव राजेंद्र सिंह, सुनील शाक्य, शिवओम वर्मा, संजीव चतुर्वेदी, निर्मल कुमार, प्रमेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

एक सचिव की हो चुकी मौत, एक सेवा से बर्खास्त
फिरोजाबाद। जिन सचिवों के खिलाफ आरसी जारी की जा रही है। इनमें से अरांव ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों में तैनात रहे सचिव नरेश चंद्र सक्सेना की मौत हो चुकी है। सचिव प्रमोद सिंह एवं राजेंद्र सिंह सेवा से बर्खास्त हो गए हैं।
जिन पंचायत सचिव एवं प्रधानों ने नोटिस जारी करने के बाद भी हिसाब नहीं दिया। उनके खिलाफ आरसी जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है। राजस्व की वसूली के अनुरूप उनसे वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

नीरज कुमार सिन्हा, डीपीआरओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें