फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव प्रदेश के चुनाव अधिकारी मुकेश वाष्र्णेय के निर्देशन में तुलसी पैलेस में हुआ। इसमें रवींद्रलाल तिवारी को तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं महानगर अध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल को चुना गया। नई टीम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहत फिरोजाबाद व्यापार मंडल का चुनाव कार्यक्रम मंच सम्मान के साथ हुआ। जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय ने तीन वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सह कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग ने तीन वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा रखा। चुनाव प्रक्रिया उद्यमी देवी चरन अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय चुनाव अधिकारी मुकेश गुप्ता मामा की देख रेख में शुरू की गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए रवींद्रलाल तिवारी का एक नाम आने के कारण सर्वसम्मति से रवींद्रलाल तिवारी को तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया।
महानगर अध्यक्ष पद के लिए सुनील अग्रवाल तथा राजेश अग्रवाल ने दावेदारी की। राजेश अग्रवाल ने बाद में नाम वापस लिया तो सुनील अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी। तहसील के अध्यक्ष पर देशदीपक यादव, शिकोहाबाद तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सिरसागंज श्याम भारद्वाज, जसराना विजय जैन सूर्यवंशी, एका नगर अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राजा का ताल अध्यक्ष आशीष चौहान, फरिहा नगर अध्यक्ष अब्दुल बहीद, अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष उमर फारुख, महानगर आईटीसेल साजिद कुरैशी, फिरोजाबाद के युवा महानगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, महिला महानगर अध्यक्ष नीता पांडेय, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष आशा सिंह को चुना गया। इसी तरह जिला महिला अध्यक्ष शीलमणि मान सिंह शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष अमित वाष्र्णेय, जिलाध्यक्ष आईटी सेल भरत तिवारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, तहसील युवा अध्यक्ष नितिन वर्मा, अल्पसंख्यक युवा तहसील अध्यक्ष मंसूर अली,आईटी सेल तहसील अध्यक्ष विशाल यादव, संघर्ष मोर्चा तहसील अध्यक्ष बबलू यादव को बनाया गया।
प्रथम बार अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन करने के साथ इन्हें विशेष महत्व दिया है। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के हित में हम काम करेंगे।