फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोवंश की दुर्दशा देख एसडीएम का चढ़ा पारा, लगाई फटकार

Wed, 31 Jan 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गोशाला में कुत्तों के हमलों से घायल हो रही गोवंश की खबर से प्रशासन में हरकत में आया है। एसडीएम ने मंगलवार को गोशाला का निरीक्षण किया। साथ ही नगरपालिका के कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा तत्काल ही गोशाला की बाउंड्रीवॉल को ऊंचा करवाने का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

शहर के हाईवे स्थित राही गेस्ट हाउस के समीप नगरपालिका द्वारा अस्थाई गोशाला का संचालन किया जा रहा है। बीते दिनों कुत्तों ने रात के समय गोशाला में घुसकर गोवंशों को घायल कर दिया था। इससे गोवंश घायल हो गए। यह खबर मंगलवार को प्रकाशित हुई, तो तहसील प्रशासन भी हरकत में आ गया। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लिया और गौशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण करते हुए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह को भी मौके पर बुला लिया। साथ ही रात के समय वहां डयूटी करने वाले कर्मचारियों को जमकर फटकारा। उन्होंने निर्देश दिए कि रात के समय जिस कर्मचारी की डयूटी गोशाला में रहेगी। उसकी पूर्ण जिम्मेदारी होगी। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को गोशाला में रात के समय डयूटी करने वाले कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने औद्योगिक एरिया की ओर से छोटी दीवारों पर भी नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी को तत्काल ही बाउंड्रीवॉल को ऊंचा करवाने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम के चढ़े हुए पारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। पालिका प्रशासन ने तत्काल ईंट मंगवाकर दीवारों को ऊंचा कराए जाने का कार्य शुरू कराया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर गोशाला की डयूटी में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।






आज गोशाला का निरीक्षण किया था। दीवारों को ऊंचा कराया गया है। साथ ही रात में डयूटी करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।



विवेक मिश्रा, उप जिलाधिकारी, शिकोहाबाद

30जेएनडी12: नेशनल हाईवे की रेलिंग को तोड़कर खड़ी रेहड़ियों में घुसा ट्राला। संवाद

30जेएनडी12: नेशनल हाईवे की रेलिंग को तोड़कर खड़ी रेहड़ियों में घुसा ट्राला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें