फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 58 केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में गेहूं की खरीद 58 केंद्रों पर आज से शुरू हो जाएगी। 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। खरीद केंद्रों पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए टोकन सिस्टम से खरीद करने के आदेश दिए हैं। किसानों के गेहूं की खरीद वैसे तो प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल से शुरू हो जाती थी लेकिन कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गेहूं खरीद के लिए सरकार ने 15 दिन का समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

यही कारण है कि अब खरीद 15 अप्रैल से शुरू होगी। शासन की ओर से जिले को 54 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य देते हुए गेहूं की समर्थन मूल्य 1925 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है। केंद्रों पर मंगलवार को एजेंसियों द्वारा कांटा-बांट के साथ वारदाना जुटाया जा रहा था। खाद्य व विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारी सभी नोडल एजेंसियों ने कर ली है। जिले के सभी खरीद केंद्रों पर 15 अप्रैल से शुरुआत होगी। कोरोना के मद्देनजर टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। एक सप्ताह तक का टोकन जारी करके गेहूं खरीद के लिए सभी किसानों को बुलाया जाएगा। भुगतान 72 घंटे के भीतर बैंक एकाउंट में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें