फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर सामग्री मांगने पर करता है अभद्रता

Wed, 20 Jan 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मक्खनपुर के लोगों ने बुधवार को राशन डीलर की मनमानी की शिकायत डीएम निधि केसरवानी से की। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को इस मामले की पड़ताल करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

 मक्खनपुर के करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण हाथों में पीले राशनकार्ड को थामे हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम निधि केसरवानी से शिकायत की गांव का राशन डीलर सुनहरीलाल राशन सामग्री का वितरण समय से नहीं करता। पीले कार्ड होने पर गेहूं व चावल तो दूर बल्कि केरोसिन तक नहीं दे रहा है। कोई ग्रामीण यदि अपनी बात रखे तो अभद्रता की जाती है। ग्रामीणों का आरोप था कि राशनकार्ड बनवाने के नाम पर 50 से सौ रुपये तक वसूल रहे हैं। डीएम ग्रामीणों को नेडीएसओ राकेश कुमार के पास भेजा। उन्होंने शिकायती पत्र लेने के साथ दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। राहुल बघेल, मुन्ने खां, रामवीर सिंह, शकील अहमद, हबीब, लल्ला बाबू, शान मोहम्मद, हमीदन, जावेद खां, पीयूष गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, इस्मत अली, फूल सिंह, अयूब खान, ऋषि कुमार, संजय गुप्ता, जयंती प्रसाद, इकरार अली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें