फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकायत करने पर राशन डीलर ने पीटा, की फायरिंग

Wed, 18 Jun 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में राशन न देने की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। राशन डीलर ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर लात, घूंसों, ईंट-पत्थर से दंपती को पीटा और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। घायल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरकतपुर निवासी गौरा ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उनके पति चुन्नीलाल ने गांव के राशन डीलर केशव देव की राशन न देने की शिकायत की थी। इसी रंजिश में आरोपी केशव देव ने 12 जून को सुबह आठ बजे बेटे देवेंद्र, टिंकू व सनक सिह, रामजीलाल, अजय, रवि समेत 16 लोगों ने हाथ में लाठी डंडा, सरिया, कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए। गाली देते हुए गौरा और उसके पति को पीटने लगे। आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। आरोपियों ने गृहस्थी के सामान की तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं केशव ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया लेकिन बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें