फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जैनाचार्य सौभाग्य सागर के नगर प्रवेश पर निकली रथयात्रा

Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शहर में जैनाचार्य अमित सागर की आगुवानी करते जैन अमित सागर महाराज।  स्रोत: मंदिर कमेटी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैनाचार्य आचार्य सौभाग्य सागर का नगर में बैंडबाजों और धार्मिक जयकारों के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। ऋषभदेव रथोत्सव यात्रा जेतपुर, जसवंत नगर, सिरसागंज और शिकोहाबाद होते हुए फिरोजाबाद पहुंची। पूरे नगर में धर्ममय वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन

रथोत्सव यात्रा का शुभारंभ रसूलपुर स्थित दुर्गेश ग्लास से हुआ। यात्रा का ध्वजारोहण ललितेश जैन और मुकेश जैन ने किया। इसके बाद यात्रा नालबंद चौराहा, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, कंपनीबाग चौराहा और बस स्टैंड होते हुए श्री महावीर जिनालय पहुंची। घंटाघर के पीछे स्थित अट्टावाला जैन मंदिर पर मुनि अमित सागर और आचार्य सौभाग्य सागर का वात्सल्यपूर्ण मिलन हुआ। इसके पश्चात मुनि अमित सागर भी अपने संघ के साथ यात्रा में सम्मिलित हो गए। सचिन जैन, धीरेंद्र जैन, अरुण जैन, महावीर जयंती अध्यक्ष नीतेश जैन, डेविड जैन, अनूप जैन, राजेश जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें