फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 13 Apr 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। महिला से दोस्ती करना और उसके साथ दुष्कर्म करना व उसकी अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला का है। यहां निवासी एक महिला ने थाने में आकर एक तहरीर दी थी, कि उसके स्कूल के समय के दोस्त से उसकी जान पहचान हो गई। इसके बाद उसने उसे झांसे में रखा और उससे शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बना लीं। जब उसकी शादी हो गई तो उसने उसे ब्लेक मेल करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने उससे ऐसा न करने के लिए कहा तो युवक ने उसके फोटों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिये। जिसके बाद महिला और उसके ससुरालीजनों ने आपत्ति जाहिर की। इसके बाद पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस महिला के बयानों के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी गौरव उर्फ आर्यन निवासी माधवगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
-
तमंचा सहित एक युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
शिकोहाबाद। थाना पुलिस के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान स्टेशन रोड़ स्थित सुभाष पार्क के समीप नदिया के पुल से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने जेल भेजे गये युवक का नाम अवधेश उर्फ गुड्डू निवासी पथवारी मंदिर के पास बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें