कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने के लिए बनाई गई रंगोली।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोविड-19 जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुस्कराएगा इंडिया थीम पर लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला स्तर की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सीएल जैन कॉलेज की ललिता, द्वितीय स्थान दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज की शिल्पी माथुरिया, तृतीय स्थान पर महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज की करिश्मा अग्रवाल और सांत्वना पुरस्कार की विजेता सीएल जैन कॉलेज की खुशबू वर्मा रहीं।
इस रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक की भूमिका का निर्वहन आगरा कॉलेज आगरा के शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रमा सिसोदिया ने किया। प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ संध्या द्विवेदी ने बताया कि छात्राओं ने अपनी रंगोली के माध्यम से कोरोनावायरस जैसी महामारी के बचाव के लिए लोगों को प्रेरित किया। रंगोली प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष नोडल अधिकारी डॉ नवीन महेश्वरी और समंवयक डॉ रामवीर सिंह चौहान ने छात्राओं बधाई दी।