फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव : कमेटियां गठित, तैयारियां शुरू 

Sun, 04 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
रामलीला सम‌िति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं
विज्ञापन
 देशभर में प्र्रसिद्ध रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कमेटी गठन पूर्ण हो चुका है। कमेटी पदाधिकारियों ने राम बरात और रामलीला के लिए झांकियां, बैंडबाजे, डोला व काली अखाड़ों की बुकिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सुहागनगरी में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 23 सितंबर को श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ होगा। 24 सितंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म होगा। इसी दिन बिहारी जी मंदिर में रामलीला के पात्रों का चयन किया जाएगा। नगर में 27 सितंबर को भव्य राम बरात निकाली जाएगी। राम बरात के साथ रामलीला मैदान में राम लीला मंचन शुरू होगा। रामलीला महोत्सव के साथ मैदान पर भजन संध्या कार्यक्रम, कवि सम्मेलन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रामलीला महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति ने कमेटी गठित कर दी है। राम बरात के लिए गिर्राज किशोर यादव को संयोजक और योगेश यादव को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। रामलीला महोत्सव के लिए गठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा राम बरात और रामलीला मंचन को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामलीला महोत्सव कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर, बैनर छपवाए जा रहे हैं। 

बाक्स--
200 वर्ष से हो रहा है रामलीला का मंचन 
सुहागनगरी में रामलीला महोत्सव करीब 200 वर्ष से हो रहा है। सालों पूर्व कोई मनोरंजन का साधन नहीं होने पर रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन देखने शहर के साथ गांव और कस्बों से बड़ी संख्या में दर्शक आते थे। हालांकि आधुनिक युग में टीवी, वीडियो गेम, मोबाइल का प्रचलन बढ़ने पर लोगों में इसकी रुचि घट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें