श्रीराधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान में हुआ समापन
गणेश डोला का जगह-जगह हुआ स्वागत
उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के डोला के साथ प्रारंभ हो गया। श्री गणेश डोले का शुभारंभ श्री राधाकृष्ण मंदिर से बैंडबाजों के साथ हुआ। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए, नाचते गाते चल रहे थे।
श्री राधाकृष्ण मंदिर से शाम सात श्री गणेश भगवान के डोले का शुभारंभ श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के सचिव आरपी सिंह यादव ने भगवान गणेश की उतारी उतार कर शुभारंभ किया। भगवान गणेश शोभायात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, माता वाला मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। गणेश डोले के साथ आरपी सिंह यादव, पं. मुन्नालाल शास्त्री, राकेश अग्रवाल, प्रभात नगीना एडवोकेट, मनोज यादव, उमेशचंद्र यादव, श्याम सिंह यादव, अजय यादव बाबा, रामनरेश कटारा, नीतेश अग्रवाल जैन, गिर्राज किशोर, विमल यादव, विजय कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, सुभाष शर्मा, नीरज चतुर्वेदी, प्रदीप शर्मा सहित गणमान्य नागरिक चल रहे थे।
रामलीला में आज
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को राम अवतार, भरत,लक्ष्मण, शत्रुघ्न का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह श्री राधाकृष्ण मंदिर में रामलीला के पात्रों का चयन होगा। लेबर कालोनी रामलीला महोत्सव में श्रीराम का जन्म व बाल लीलाओं का आयोजन होगा।