रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम द्वारा शिव धनुष्य को तोड़ने के साथ ही भगवान राम को माता जानकी द्वारा वरमाला पहनाए जाने की लीला के साथ लक्ष्मण और पुरुषोत्तम संवाद की लीला का मंचन किया गया।भगवान राम अपने गुरु विश्वामित्र के साथ अनुज भ्राता लक्ष्मण के साथ जनक की नगरी मिथला पहुंचे थे। माता जानकी सखियों के साथ पुष्प वाटिका में गौरी पूजन को गई थी। इस दौरान लेबर कॉलोनी रामलीला के मेला संयोजक मंयक भट्नागर, विकास बाजपेयी, सनिल भारद्वाज, पंकज भारद्वाज, रिंकू यादव मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम द्वारा शिव धनुष्य को तोड़ने के साथ ही भगवान राम को माता जानकी द्वारा वरमाला पहनाए जाने की लीला के साथ लक्ष्मण और पुरुषोत्तम संवाद की लीला का मंचन किया गया।भगवान राम अपने गुरु विश्वामित्र के साथ अनुज भ्राता लक्ष्मण के साथ जनक की नगरी मिथला पहुंचे थे।
विज्ञापन
लीला मंचन से पूर्व भगवान राम की रथ में सवार होकर राधा कृष्ण मंदिर से गुरु विश्वामित्र व अनुज भ्राता लक्ष्मण के साथ रामलीला परिसर पहुंचे। दूसरे रथ में माता जानकी अपनी सखियों के साथ सवार थी। रास्ते में माता जानकी और भगवान राम की लोगों द्वारा आरती की गई। भगवान राम का रथ रामलीला परिसर में पहुंचते ही रामलीला का मंचन शुरु हो गया। माता जानकी सखियों के साथ पुष्प वाटिका में गौरी पूजन को गई थी। इस बीच राजा जनक ने शिव धनुष को तोड़ने वाले के साथ माता जानकी के विवाह की घोषणा कर दी। कई राज्यों के राजा सेना के साथ धनुष को तोड़ने को पहुंचे। इस बीच भगवान राम भी गुरु विश्वामित्र व अनुज भ्राता लक्षमण के साथ मिथला नगरी पहुंचे। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने शिव धनुष को तोड़ दिया। धनुष टूटते ही माता जानकी द्वारा भगवान राम के गले में वर माला डाल दी गई और राजा जनक ने राम से बारात लाकर सीता के साथ विवाह करने का निमंत्रण दिया। लीला मंचन के दौरान लीला कमेटी से प्रवीनचंद्र मिश्रा (गुडडू), शुभम मिश्रा, श्रृंगार कमेटी के नीरज चतुर्वेदी, बॉबी शर्मा व श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति की ओर से श्याम सिंह यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं लेबर कॉलोनी में भी ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान लेबर कॉलोनी रामलीला के मेला संयोजक मंयक भट्नागर, विकास बाजपेयी, सनिल भारद्वाज, पंकज भारद्वाज, रिंकू यादव मौजूद रहे।