फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार का शासन ने सोमवार को देर रात विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु मध्यम, उद्यम विभाग के पद पर तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव रमेश रंजन को फिरोजाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उनके बुधवार को चार्ज संभालने की उम्मीद है।जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार ने 11 जून 2023 को फिरोजाबाद जिले में कमान संभाली थी। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं को गति देने के साथ अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किए जाने का काम किया। लोकसभा चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही थी। मंगलवार को दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार को विदाई दी गई। सीडीओ दीक्षा जैन ने उनके कार्यकाल की सराहना की। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर कृति राज, टूंडला शिवध्यान पांडेय, शिकोहाबाद आदेश सिंह सागर, जसराना सुरेंद्र सिंह, सिरसागंज विवेक राजपूत, पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय, डीडीओ महेंद्र प्रताप यादव, डीपीआरओ नीरज कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी शामिल थे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष दौजीराम, सौरभ गुप्ता, राजेंद्र खन्ना, सुरेशबाबू, मदन कुमार कर्मचारी महासंघ के प्रेम प्रकाश कुशवाह ने भी जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट किया।