फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शिलान्यास को लेकर सुहागनगरी में सख्ती

विज्ञापन
थाना रसूलपुर से सुभाष तिराहे तक पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते एसपी सिटी के साथ नगर मजिस्ट्र - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस बल हाईअलर्ट रहेगा। जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग होगी और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र व हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। भूमि पूजन और कोरोना संक्रमण के चलते किसी प्रकार का धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश भर में पुलिस हाईअलर्ट है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र और एसपी देहात राजेश कुमार के साथ जिले की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। उन्होंने जिले की सीमाओं पर ही सघन चेकिंग कराने, सभी थाना क्षेत्रों की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग कराने, शहर के हर चौराहे, खासतौर से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनाती के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया या फिर किसी सार्वजनिक स्थल पर कोई किसी की भावनाओं को आहत या भड़काने वाली टिप्पणी न करे। यदि शिकायत मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि अपने क्षेत्र को तीन जोन व 12 सेक्टर में बांटते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। एक कंपनी पीएसी, 200 अतिरिक्त आरक्षी जिले में मुस्तैद रहेंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सक्रियता अधिक रहेगी। सभी थाना प्रभारियों, डायल-112 की टीमों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अफवाहों पर न ध्यान दें, न फैलाएं
अफवाहें न तो फैलाएं और न ही इनपर ध्यान दें। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों का चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सोशल मीडिया पर यदि किसी ने किसी की भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डाली तो फिर उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें