फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का उल्लास, सुहाग नगरी मनाएगी दीपावली

विज्ञापन
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य शिलान्यास कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर श्री हंस मं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन है। इस खास मौके पर सुहाग नगरी उत्सव की तैयारी की है। प्रशासन ने सार्वजनिक आयोजन करने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन घर-घर दीप जला कर दीपावली जैसा उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। घरों पर विद्युत रोशनी की भी तैयारी की गई है। आरएसएस, भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों से जुडे़ लोग तैयारी में जुटे रहे। स्वयंसेवकों ने मिट्टी दीपकों का गली मोहल्लों में वितरण किया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर शहर के 30 मंदिरों में पांच अगस्त की शाम छह बजे हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इनमें गोपाल आश्रम, सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के साथ, दुर्गा मंदिर कोटला रोड, टीला वाले हनुमान मंदिर, पसीना वाले हनुमान मंदिर के साथ शहर के प्रमुख मंदिर शामिल हैं। सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।
भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मोहल्लों में दीपकों का वितरण किया। केशवदेव शंखवार, विकास पालीवाल, हेमंत गुप्ता और राहुल चौहान भी मौजूद रहे। भाजपा नेता योगेश प्रताप बघेल ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। घर-घर दीप जलाए जाएं।
विज्ञापन

कृष्णा अपार्टमेंट सोसायटी के उपाध्यक्ष पवन दीक्षित ने बताया कि बुधवार को अपार्टमेंट में भगवा झंडे लगाए जाएंगे। दीप मालिका की जाएगी। बिजली की सजावट की गई है। पार्षद प्रमोद राजौरिया और हरिओम वर्मा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरवमयी दिन है। मोहल्ला दुली स्थिति श्री केसरीनंदन हनुमान मंदिर पर शाम छह बजे 2100 दीपकों से दीपमाला की जाएगी। गुंजन कालोनी निवासी नीटू जैन ने कहा कि बुधवार शाम कालोनी में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
अखंड रामायण पाठ शुरू
खैरगढ़। मंगलवार को कस्बा खैरगढ़ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ। बुधवार को अखंड रामायण के समापन के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। अजय कुमार गुप्ता, अमित राजौरिया, संदीप गुप्ता, सुनील राजौरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें