फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल यादव ने भाजपाइयों को बताया जालिम, केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला

Mon, 25 Feb 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पाल बघेल महासम्मेलन में प्रो रामगोपाल यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी तो दो मिनट में प्रदेश की भाजपा सरकार बर्खास्त कर देंगे। रामगोपाल ने यह बयान सिरसागंज के एक कार्यक्रम में दिया। 
विज्ञापन


सिरसागंज में रविवार को सराय लुकमान स्थित फूल सिंह बघेल कोल्ड स्टोरेज में पाल बघेल व धनगर समाज का सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें रामगोपाल यादव की मौजूदगी में फूल सिंह बघेल ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ली। 

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसान सम्मान निधि योजना पर रामगोपाल ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को दो-दो हजार रूपये देते हुए शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन


सपा नेता ने केंद्र सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपाइयों को जालिम बताया। रामगोपाल यूपी सरकार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनते ही प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें