फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज

Thu, 18 Aug 2016 12:23 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बाजारों में खरीददारी करने को उमड़ पड़ी बहनों की भीड़
विज्ञापन

राखी, मिष्ठान एवं मेहंदी रचाने वालों की दुकानों पर लगीं कतारें

सुहागनगरी में दिखी रक्षाबंधन पर्व की धूम, बाजारों में राखियों की खरीददारी को उमड़ीं बहनें, मेंहदी रचाने वालों के साथ मिष्ठान की दुकानों पर भीड़ थी। वाहन चालक मौके का फायदा उठाने की तैयारी में जुटे थे, जेल प्रशासन आने वाले वाहनों की व्यवस्थाओं में उलझा था, पुलिस प्रशासन करबला के साथ सावन मेलों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर मंथन करता दिखा ...।

बच्चों को लुभा रहे डॉरीमोन, छोटा भीम
राखियों सेे बुधवार को बाजार चमक उठा। अमेरिकन डायमंड के साथ बांबे, कलकत्ता, दिल्ली व जयपुर की राखियों की सर्वाधिक डिमांड रही। बच्चों को कार्टून की राखियां आकर्षित कर रहीं थी। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेने के साथ ही कलाई पर राखी अच्छी लगे यह देखकर खरीददारी करती दिखाई दीं। बाजार में 15 से लेकर 250 रुपया तक की राखी उपलब्ध थी। अमेरिकन डायमंड, नगों वाली डायमंड राखियां बाजार में 200 से एक हजार रुपया तक में उपलब्ध हैं। इन राखियों को लंबे समय तक हाथ पर बांध सकते हैं। कार्टून किरदार मोटू-पतलू, नोविता, डोरीमॉन, छोटा भीम की राखियां बच्चों को लुभा रहीं थीं। चाइना मेड राखियों की भी डिमांड रही। राखी की दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन


घेवर की रही सर्वाधिक डिमांड
हलवाइयों की दुकानों पर घेवर की सर्वाधिक डिमांड रही। देशी घी की दुकानों पर 360 रुपया प्रति किलोग्राम की दर से एक दिन पहले बुकिंग करा दी गई थी। रिफाइंड से तैयार होने वाला घेवर 240 से लेकर 250 रुपया तक में मिल रहा था।

वाहनों के लिए रहेगी मारामारी
रक्षाबंधन पर बहनों के भाइयों के घर जाने के कारण वाहनों के लिए मारामारी रहेगी वहीं सिंगल रूटों पर भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। प्राइवेट वाहन संचालकों ने मौके का लाभ उठाने की तैयारी कर ली। गैर जनपदों के लिए बसें बस स्टैंड के आस-पास सक्रिय रहेंगी। इधर परिवहन निगम एआरएम राशिद खान ने कहा कि यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए 68 बसें सड़कों पर रहेंगी। कई बसों के चक्करों को बढ़ाया गया है।

आधा दर्जन परिवारों को मिल गई दोहरी खुशियां
रक्षाबंधन से पूर्व आधा दर्जन घरों में बेटा या बेटी के जन्म से दोहरी खुशी मिल गई। किसी के घर राखी बंधवाने को भाई आया तो किसी के घर बहन आ गई। महिला अस्पताल में अरुणा, राधा, राखी, सूरजमुखी, लाड़ो देवी एवं प्रियंका ने बेटी को जन्म दिया। इनके घर कन्याएं नहीं थी इसके कारण रक्षाबंधन से पूर्व बेटियों के आने की खुशी दोहरी थी क्योंकि बेटियां राखी बांध सकेंगी। वहीं दो बालकों ने जन्म लिया। उनकी बहनें नवजात भाइयों को निहार रहीं थीं।

जेल में आठ से दो बजे तक मिलेगा प्रवेश  
जेल अधीक्षक एएम खान ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक प्रवेश मिलेगा। दूर दराज से आने वाली बहनें चार बजे तक मिल सकेंगी। लेट आने का कारण स्पष्ट करना होगा। जेल के अंदर बहनें रोरी, चावल और राखी ले जा सकेंगी। मिष्ठान की व्यवस्था अंदर रहेगी। जिन पुरुषों की बहनें जेल में हैं उनकी मिलाई दोपहर दो बजे के बाद होगी।
विज्ञापन


कई स्थानों पर लगेंगे सावन मेले
मेला कमेटी आदर्शनगर के मंत्री सत्यवीर गुप्ता ने बताया के अनुसार आदर्शनगर हुंडावाला बाग स्थित कुंड में भुजरिया विसर्जन मेला लगेगा। कई प्रतियोगिताएं होंगी। सुहागनगर, रामलीला ग्राउंड में सावन मेला आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें