फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ बारिश, पाढ़म में गिरे ओले

विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारिश के दौरान सड़कों पर रहा सन्नाटा। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार शाम को मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े। इसके साथ ही मौसम सर्द हो गया। बरसात से आलू और मिर्च की फसल को नुकसान पहुंचेगा। इसको लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। क्योंकि जिले में सर्वाधिक आलू और मिर्च की खेती होती है। बरसात होते ही शादी समारोह में भी खलल पड़ गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को तेज धूप निकली थी। शाम करीब छह बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर नारखी, एका, जसराना, फरिहा, खैरगढ़, सिरसागंज, शिकोहाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई।
जसराना तहसील के गांव पाढ़म में ओले गिरने से किसान परेशान दिखाई दिए। आलू के साथ मिर्च की फसल के लिए यह बरसात काफी नुकसानदायक है। तेज हवा से मिर्च की फसल का फूल भी झड़ जाएगा। वहीं खेत में पानी भरने से आलू भी गल जाएगा। उधर, बरसात होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बारिश से आलू, मिर्च और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बारिश के कारण सरसों के फूल झड़ जाएंगे। वहीं ओलावृष्टि आलू के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। टमाटर व मिर्च की फसल करने वाले किसानों के लिए भी यह बारिश हानिकारक है। - कैलाश चंद्र, विशेषज्ञ कृषि रक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें