फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Sun, 12 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। रविवार को मौसम काफी सुहावना रहा। दिन में हल्की बारिश का क्रम चलता रहा। बारिश, आसमान में काली घटाओं के घिरने के कारण मौसम में नरमी ही रही। हर कोई मौसम का आनंद लेता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। दो दिन की बारिश के बाद कूलर एवं एसी के बजाय पंखों की हवा ही पर्याप्त लगने लगी है। इधर बारिश होने के साथ ही किसानों के द्वारा फसलों की ही बुवाई को खेतों को तैयार करने का क्रम प्रारंभ कर दिया है। रविवार को मौसम काफी सुहावना ही रहा। सुबह से आसमान में घटाओं के घिरने के साथ कुछ देर तक बारिश का क्रम चलता रहा। बारिश होने के बाद पूरे दिन आसमान में काली घटाएं घिरती रहीं। मौसम के बदले मिजाज के साथ ही हर कोई राहत महसूस करता दिखाई दिया। बदले मौसम के साथ प्रशासन की ओर से सूखे से निपटने की तैयारियों पर विराम लग गया है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कहा कि बारिश होने के साथ किसान अब तिल व अरहर के साथ बाजरा की फसलों की बुवाई आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें