फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे ने चलाईं दो ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें

Wed, 24 Apr 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दो और ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में साबरमती-गोरखपुर विशेष ट्रेन व सियालदा-वडोदरा विशेष ट्रेन है। इन ट्रेनों के चलने से टूंडला व आसपास क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में लोग देश भ्रमण पर निकलते हैं। रूटीन की ट्रेनों में जगह न मिलने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ग्रीष्मकाल में विविध ट्रेनों का संचालन करता है। रेलवे ने ऐसी ही दो और ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। 09489 साबरमती विशेष ट्रेन मंगलवार रात 11:30 बजे चलकर बुधवार शाम 4:10 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद कानपुर होते हुए बृहस्पतिवार सुबह 4:23 गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर से 09490 गोरखपुर-साबरमती विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे चलकर सुबह 5:05 बजे टूंडला पहुंचेगी। वहां से आगरा फोर्ट होते हुए शुक्रवार शाम सवा बजे साबरमती पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर-17, एसएलआर/डी -2 सहित कुल 19 कोच होंगे। दूसरी ट्रेन 03109/ 03110 सियालदा-वडोदरा विशेष साप्ताहिक ट्रेन बाया डाकुनी के 11 फेरे होंगे। यह ट्रेन बुधवार सुबह 4:10 बजे टूंडला पहुंचेगी। वहीं वडोदरा से चलकर शुक्रवार सुबह 5:40 बजे टूंडला पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय एक, एसी तृतीय पांच, स्लीपर 10, सामान्य दो, एसएलआर/डी दो सहित 20 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें