फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे ने स्वच्छ पटरी दिवस पर की रेल पटरियों की सफाई

Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे ने स्वच्छ पटरी दिवस पर सोमवार को रेल पटरियों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने रेल पटरियों की साफ-सफाई की। इसके साथ ही स्वच्छता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशीकांत त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी मुहिम के अंतर्गत पूरे मंडल में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान सफाईकर्मियों ने पटरियों पर फैले प्लास्टिक, पॉलिथीन, बोतलों आदि को हटाकर रेलवे पटरियों को साफ किया। वहीं, यात्रियों से रेल परिसरों एवं रेल गाड़ियों को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। रेलवे द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में रेलयात्रियों द्वारा कूड़ा-कचरा कूड़ेदानों में ही डाला जाने जाने की अपील की जा रही है। स्वच्छता अभियान से रेल और राष्ट्र की छवि भी बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें