फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुख्यमंत्री से मिलीं महापौर, जांच के दायरे में आई ईसीएल कंपनी

Tue, 08 Oct 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान निगम में रिक्त पदों पर अधिकारियों की तैनाती एवं ईसीएल कंपनी की कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने ईसीएल कंपनी द्वारा क्रियाकलापों की जांच के निर्देश जारी किए हैं।महापौर ने मुख्यमंत्री के समक्ष शहर में गंदे पानी की निकासी को जरूरी नालों के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने, इलेक्टि्रक बसों के संचालन संबंधी प्रस्तावों से जुड़ी अड़चनाें को दूर कराने की मांग की। निगम में रिक्त पदों पर अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया।इसके अलावा महापौर ने मुख्यमंत्री को शहर में प्रकाश व्यवस्था का रखरखाव को शासन द्वारा नामित संस्था ईसीएल की कार्यशैली से अवगत कराया। कंपनी द्वारा घटिया लाइटों की मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही की जांच को सीएम ने जरूरी निर्देश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान महापौर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर एवं युवा नेता उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वच्छकार वाल्मीकि मोर्चा ने दी हड़ताल की चेतावनी
फिरोजाबाद। मोहल्ला दखल में 5 अक्तूबर को दो पक्षीय मारपीट के मामले में स्वच्छकार वाल्मीकि मोर्चा ने कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी है। मोर्चा पदाधिकारियों के अनुसार थाना पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की है। संगठन ने इस आशय का एक पत्र नगर आयुक्त ऋषिराज को दिया है। पत्र पर मोर्चा के अध्यक्ष योगेश सरन, महामंत्री विनय वाल्मीकि और विनोद निडर आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें