फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उत्कृष्ठ कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किए रेलकर्मी

Wed, 13 Dec 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेल महाप्रबंधक ने संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए टूंडला के दो ट्रेन मैनेजर सहित तीन रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने नवंबर माह में संरक्षा के प्रति उत्कृष्ठ कार्य करने वाले रेलकर्मियों की सराहना की। मंगलवार को उन्होंने टूंडला हेड क्वाटर के ट्रेन मैनेजर बलराम मीना व ट्रेन मैनेजर राकेश कुमार-I को सम्मानित किया। इसके अलावा सरायभूपत इटावा के स्टेशन मास्टर हिमांशु मौर्या को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। हिमांशु मौर्य को टूंडला हेड क्वाटर के ट्रेन मैनेजर ने 15 नवंबर की शाम 05:26 बजे गरीब रथ ट्रेन में आग लगने की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर ने 05:28 बजे ओएचई ऑफ कराते हुए फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस, डीएम, अन्य रेल व सिविल अधिकारियों को सूचित किया था। इन्होंने कोच को अलग करने में ट्रेन मैनेजर एवं लोको पायलट व फायर ब्रिगेड की सहायता से आग को बुझाया गया था। त्वरित कार्रवाई कर आग को और गंभीर होने से बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें