फिरोजाबाद। पनीर में मिलावट का कारोबार जनपद में तेजी से बढ़ रहा है। 54 फीसदी से ज्यादा नमूने पनीर के फेल हुए हैं। शासन के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जनपद में अभियान चलाकर पनीर और दूध के नमूने संकलित किए। अभियान से विक्रेताओं में खलबली मच रही। इन नमूनों की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त डाॅ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम ने उदय डेयरी फिरोजाबाद में पनीर का नमूना लिया। खैरगढ़ में गुंजन स्पेलर से सरसों के तेल का नमूना संकलित किया है। सिरसागंज में डेयरी से पनीर, शिकोहाबाद में गोपाल डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। जैन मिष्ठान भंडार छदामीलाल जैन से दूध का नमूना लिया। सहायक आयुक्त ने बताया कि पनीर की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सबसे ज्यादा नमूने पनीर के फेल आ रहे हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।