टूंडला। ट्रेन से गिरकर एक रेलयात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रेलयात्री को रेलवे सुरक्षा बल ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीतामणि थाना अररिया अंतर्गत गांव मुज्जफरपुर निवासी 24 वर्षीय पप्पू पूर्णिया से आनंद विहार के लिए सीमांचल एक्सकप्रेस के जनरल कोच में गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी व सास भी थीं। ट्रेन टूंडला के निकट गेट नंबर- 71 के पास पहुंची तभी वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।
आरपीएफ ने घायल यात्री पप्पू को उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल यात्री के दोनों पैरों में व बाएं हाथ के उंगलियों में काफी चोटें आईं हैं। इसके साथ ही सिर मे गहरी चोटे होने के कारण वह बोल पाने में असमर्थ था। सािा में यात्रा कर रही घायल यात्री की पत्नी नूरजहां एवं सास नूसरतजहां घटना स्थल पर पहुंच गईं। घायल यात्री की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।