फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगध के एसएलआर कोच से सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
टूंडला रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पकड़े गये मगध से सामान चुराने के दो आरोपी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे सुरक्षा बल ने मगध एक्स्प्रेस के एसएलआर कोच से सामान निकाल कर चोरी करने व मौके से भाग जाने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन आरोपी मौके से भाग गए। आरपीएफ ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार रात उपनिरीक्षक हरिशचंद्र मय हमराह टूंडला-मितावली रेलखंड के मध्य रेलवे लाइन पर गश्त कर रहे थे। इस बीच सड़क के सहारे सरसों के खेत में सफेद प्लास्टिक के तीन बोरो सहित कुछ लोगों को जाते देखा। आरपीएफ के जवानों ने दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं तीन मौके से भाग गए। पकड़ गये युवकों ने अपने नाम मोहम्मद सलाउद्दीन मोमिन निवासी अरुण विश्वास पारा रानूचक शेरसही, थाना क्लचक, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) व अनिल कुमार कठेरिया निवासी दिलावरपुर थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर बताया।
आरोपियों ने भागे साथियों के नाम मुख्य सरगना रामनरेश उर्फ राजू उर्फ भूरा बताया। अन्य दो का नाम-पता वह नहीं बता पाए।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने व उनके तीन साथियों द्वारा गत नौ जनवरी को मगध एक्सप्रेस के फ्रंट एसएलआर से कुल 10 पैकेट चलती ट्रेन से गिराए थे, जिनमें से तीन पैकेट को लाइन से उठाकर सरसों के खेत ले आए थे, सात पैकेट वहीं लाइन के किनारे ही पड़े थे। पुलिस की गाड़ी दिखाई देने के कारण पांचों लोग तीनों पैकेटों को वहीं छोड़कर भाग गए थे। रविवार को पांचों लोग उन्हीं तीनों पैकेटों को मौका पाकर उठाने आए थे तभी उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें