फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुलिया चौड़ी करने को शिफ्ट की जाएगी पेयजल और बिजली की लाइनें

विज्ञापन
चन्द्रवार गेट के पुल का निरीक्षण करते बिधुत विभाग और जलकल विभाग के अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रेलवे के चंद्रवार गेट पुलिया के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो चुकी है। मंगलवार को नगर निगम के जलकल और निर्माण विभाग के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुलिया का निरीक्षण किया। पुलिया से गुजर रही पाइप लाइन, बिजली के तार और सीवर लाइन की स्थिति को देखा। अधिकारियों द्वारा पुलिया के नीचे से गुजर रही लाइनों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने वाली चंद्रवार गेट की पुलिया करीब 100 वर्ष पुरानी है। आबादी बढ़ने के साथ ही यहां हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली वाहनों के साथ बच्चों और क्षेत्रीय लोगों को यहां से गुजरने में काफी समय खराब करना पड़ता है। हादसा होने पर पुलिस प्रशासनिक गाड़ियों के साथ फायर विभाग की गाड़ी भी समय से नहीं पहुंच पाती। जिसके चौड़ीकरण के लिए विधायक मनीष असीजा ने शासन और रेल मंत्रालय को पत्र लिखा था।
पिछले दिनों विधायक असीजा के साथ रेलवे निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के बाद तय हुआ कि दोनों तरफ रास्ता करीब पांच-पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। पुलिया के नीचे से बिजली के तारों के साथ सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन के गुजरने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर मंगलवार को जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता चंदन सिंह, जेई धर्मेंद्र सत्संगी के साथ विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा पुलिया के नीचे से गुजर रही लाइनों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन

रेल मंत्री से मिले विधायक
पुलिया चौड़ी करने में आ रही अड़चन और रेलवे की तरफ से अनापत्ति दिए जाने को लेकर दीपावली से पूर्व विधायक मनीष असीजा केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल से दिल्ली जा कर मिले। पुलिया चौड़ीकरण के संबंध में बात की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से यूपी शासन द्वारा रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। रेल विभाग का जो कार्य उसे भी समय से पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें