टूंडला। मौसम बदलने के साथ ही संभल रहा रेल संचालन एक बार फिर गड़बड़ा गया। रविवार को दो से नौ घंटे तक देरी से ट्रेनें चलीं। वहीं रेल प्रशासन ने एक ट्रेन को रद्द कर दिया। गलनभरी सर्दी के बीच रेलयात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे।
पिछले एक सप्ताह से कोहरा थम चुका है। दिन भी धूप तो सुबह शाम शीत लहर चल रही है। हो रहे है। मौसम बदलने के साथ ही बिगड़ा रेल संचालन पटरी पर लौटने लगा था। अचानक रविवार को संभल रहा रेल संचालन फिर से गड़बड़ा गया। रविवार को ट्रेन एक दो नहीं नौ घंटे तक देरी से ट्रेनें टूंडला स्टेशन पहुंचीं।
रविवार को विलंब से चल रही अप की महानंदा एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया। वहीं रविवार को अप की आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस नौ घंटे, अवध एक्सप्रेस तीन घंटे, मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे, बीकानेर एक्सप्रेस पांच घंटे, मुरी एक्सप्रेस चार घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस तीन घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं। वहीं डाउन की गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं।