कोहरा के कारण लेट चलने वाली ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। लोगों के लिए रेलयात्रा पीड़ादायी हो गई है। ट्रेन में बैठे रेलयात्री अपने स्टेशन तक ट्रेन के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं जो यात्री प्लेटफार्म पर हैं वह गलन भरी इस सर्दी में ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा है।
शाम होते ही कोहरा छा जाता है जो अगले दिन दोपहर तक छाया रहता है। कोहरे के दौरान ट्रेनें फाग स्पीड पर ही चल रही हैं। इससे लंबी दूरी की ट्रेन 24 से 48 घंटे लेट चल रहीं हैं।
ट्रेनों के रद्द होने से ऐसे यात्री खासे परेशान रहे, जिनके उन ट्रेनों में रिजर्वेशन थे।
अप लाइन की रद्द ट्रेनें
कैफियरत एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस
डाउन लाइन की रद्द ट्रेनें
संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस,