फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन 

Sun, 19 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 46वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। कांग्रेसियों ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर उनकी दीर्घायु की कामना की। 
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में शहर कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेसी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अच्छे इंसान के रूप में राहुल गांधी मिले। इस दौरान प्रदेश सचिव शफात खान राजू, प्रकाश निधि गर्ग, उमाकांत पचौरी, सुरेंद्र नागर, शकील अहमद, हाकिम सिंह पौनिया, आमिर अली, राजेश शर्मा, कुसुम सिंह, माया गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
भारतीय युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ पोरवाल के नेतृत्व में पीडी मार्केट स्थित कैंप कार्यालय पर राहुल गांधी के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण किया गया। सौरभ पोरवाल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस है। साजिद बेग ने कहा कि भाजपा और सपा सरकार जनता का शोषण कर रही हैं। इस दौरान वकार अहमद, रोहित जैन, नौशाद कुरैशी, अमित शर्मा, देवेश सिंह, दिलीप जाटव, शिवम गौतम आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

शहर कांग्रेस सेवादल ने किशन नगर स्थित गोल्डन कान्वेंट स्कूल में राहुल गांधी के जन्मदिन पर बच्चों को किताबें, कॉपी, पेंसिल का वितरण किया।  शहर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि आज का दिन कांग्रेसियों के लिए खुशी का दिन है। शकील अहमद कुरैशी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2017 में कांग्रेस अन्य दलों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान जयप्रकाश वर्मा, उमर इस्लाम, अशरफ अंसारी, सुनीला शुक्ला, मोहसिन, आमिर खान, आदिल, शहबाज, वसीम, अशरफ  आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें